फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight more Corona patients, including two health workers, met

दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत कोरोना के आठ मरीज और मिले

Mon, 05 Oct 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Eight more Corona patients, including two health workers, met
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को फिर आठ नए मरीज सामने आए। इनमें सुरियावां सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 1667 हो गई है। इनमें 133 मरीज एक्टिव हैं। संक्रमित मरीजों को जरूरत के मुताबिक होम आइसोलेशन या अस्पताल में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर भले ही प्रशासन गंभीर है, लेकिन धरातल पर गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण की रफ्तार दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों में बच्चे, बूढ़े, अधेड़, महिला सभी शामिल हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सुरियावां सीएचसी की महिला एवं पुरुष स्वास्थ्यकर्मी, श्रीरामपुर में अधेड़, रामचंद्रपुर में युवक, चौरापुर में वृद्ध, कोठरा में युवक, गिर्दबड़गांव में अधेड़ और हरियांव में युवक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अब तक 43 हजार संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें 41 हजार 550 की रिपोर्ट आई। संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव मरीजों की संख्या काफी कम है। 1667 में एक्टिव केस मात्र 133 हैं। अब तक 21 की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को जरूरत के हिसाब से आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed