फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight lakh eggs are consumed every day, but not even once tested.

Bhadohi News: हर दिन आठ लाख अंडों की खपत, जांच एक बार भी नहीं

Thu, 18 Dec 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh eggs are consumed every day, but not even once tested.
ज्ञानपुर। ठंड के मौसम में जिले में अंडे की खपत करीब 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गई है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार हर दिन जिले में आठ लाख अंडों की खपत हो रही है। विभाग में अंडे की कुल 40 फर्मे पंजीकृत हैं। इसके अलावा कुछ बाहर से भी अंडे जिले में आते हैं। अंडे के बेतहाशा खपत के बीच खाद्य विभाग की जांच शून्य है। अब तक विभागीय स्तर से कोई भी जांच या रिपोर्ट नहीं ली गई है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह से ही जांच शुरू की जाएगी। मिलावटी अंडों के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए शासन सख्त है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने देशव्यापी अंडा सुरक्षा अभियान शुरू किया है। यह अभियान कुछ प्रीमियम अंडे ब्रांडों में नाइट्रोफ्यूरान (नाइट्रोफ्यूरंस), एक प्रतिबंधित एंटीबायोटिक के प्रयोग के दावों के बीच चलाया गया है। ठंड के बढ़ने के साथ अंडों का कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। गांव हो या शहर हर तरफ अंडे की बिक्री में तेजी आई है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अंडे की कुल 40 फर्में पंजीकृत हैं। इन फर्मों से ही जिलेभर में अंडे जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग आसपास के जनपदों से भी अंडे मंगाते हैं। इस समय रोजाना अंडों की खपत करीब आठ लाख के करीब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed