फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight cattle smugglers arrested with 50 cattle in three containers

Bhadohi News: तीन कंटेनर में 50 गोवंशों के साथ आठ पशु तस्कर गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Eight cattle smugglers arrested with 50 cattle in three containers
महाराजगंज। औराई कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बाबू सराय के पास से तीन कंटेनर से 40 गोवंशों को बरामद किया। टीम ने आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पशु तस्कर पशुओं को सोन बिहार से लोडिंग कर उन्नाव स्लाटर हाउस लें जा रहे थे।
विज्ञापन

जिले में पशु तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम रात में गश्त कर तस्करों पर नजर बनाए हुए हैं। औराई कोतवाली के बाबूसराय चौकी प्रभारी के नथुनी सिंह व कमल तिवारी मंगलवार की रात चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर बड़ी संख्या में पशुओं को लेकर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बाबूसराय के पास बैरिकेडिंग कर चेकिंग करने लगी। इस बीच तीन कंटेनर संदिग्ध देखने पर चेकिंग की तो उसमें करीब 50 गोवंश बरामद हुए। पुलिस टीम ने कंटेनर से नशीम, नईम, मकबूल, सावेज, तंजिम, बेलाल, मोहम्मद क़ासिम, वकील निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे पशुओं को सोन बिहार से लोडिंग कर उन्नाव स्लाटर हाउस लें जा रहे थे। पुलिस ने आठ तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं मवेशियों को गौशाला में भेजवाया।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed