फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eid namaz time fixed in Eidgahs and mosques

Bhadohi News: ईदगाहों, मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर

Mon, 08 Apr 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eid namaz time fixed in Eidgahs and mosques
भदोही। ईद-उल-फित्र 11 अप्रैल को मनाई जा सकती है। इस बीच रूयते हेलाल कमेटी ने रविवार को बैठक कर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया। तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद में दोपहर हुई बैठक में कमेटी के सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने बताया कि अजिमुल्लाह चौराहे ईदगाह और मस्जिद रौजा गाजी मियां में दो जमात होगी। सद्र ने नमाज का वक्त जारी करते हुए बताया कि ईदगाह अजिमुल्लाह चौराहा में पहली जमात 6.45 बजे हाफिज परवेज, दूसरी जमात 7.30 बजे हाफिज रेहान अहमद, ईदगाह स्टेशन रोड में 7 बजे हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी, ईदगाह सिविल लाइन्स में 7.45 बजे हाफिज फहद, ईदगाह चौरी रोड में 7.15 बजे हाफिज तबरेज आलम, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन 7 बजे हाफिज अश्फाक रब्बानी, ईदगाह घमहापुर में 7.15 बजे हाफिज अली रजा, ईदगाह फलाहे उम्मत कॉलेज मैदान 7 बजे कारी नजीर, मस्जिद रौजा गाजी मिंया पहली जमात 7 बजे हाफिज शाहिद रजा, दूसरी जमात 7.45 बजे हाफिज रियाज, मस्जिद नाबीना शाह 7 बजे हाफिज महताब, मस्जिद गौरियाना महाल में 7.15 बजे कारी गुलाम महमूद हबीबी, मस्जिद इत्तेहाद शहाबाबाद 7 बजे हाफिज महमूद अयाज, मस्जिद अहले हदीस कटरा बाजार में 7.15 बजे मौलाना साजिद, मोहम्मदी मस्जिद काजीपुर 7 बजे नमाज नमाज अदा की जाएगी। बैठक में हाफिज परवेज ने साफ किया कि शासन के निर्देशानुसार लोग सड़कों पर नमाज न पढ़ें। इस दौरान हाफिज अश्फाक रब्बानी, हाफिज अरफात हुसैन मिस्बाही, हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी, हाफिज अली रज़ा, हाफिज असहाब, हाफिज आबिद हुसैन, हाफिज शहजाद, हाफिज हसनैन के अलावा हाजी अहमद अंसारी, हाजी शहजादे खां, हाजी अशफाक अंसारी, मो.जैद, शकील खां, सभासद हसीब खां, दानिश सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed