फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eid has given the message of be one, be noble

एक बनो नेक बनो का पैगाम दे गई ईद

Tue, 03 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Eid has given the message of be one, be noble
ज्ञानपुर के पुरानी बाजार ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। ईद उल फितर यानी ईद का पर्व मंगलवार को भाईचारे का पैगाम दे गया। मुस्लिम भाईयों में रमजान के जाने का अफसोस था जरूर, लेकिन फिजा में फैली इत्र की तरह ईद की खुशबू में लोग दिनभर नहाते रहे। सुबह इदगाहों में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मुस्लिमों के साथ ही हिंदू भाइयों ने भी इस पर्व पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और मुस्लिम भाइयों को बधाई देने के लिए उत्सुक दिखे। छोटे बच्चों में ईद पर काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने भी हम उम्र लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। महिलाएं भी मुबारकबाद देने में कहीं से पीछे नहीं रही। जिले के ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, चौरी, सुरियावां, जंगीगंज आदि क्षेत्रों में सुबह ही नमाज के लिए लोग तैयार होकर ईदगाह की तरफ जाते हुए देखे गए। पर्व की खुशी लोगों के चेहरे पर झलक रही थी। इस दौरान हुई तकरीर में जहां नमाज अदा करने से पहले फितरा व जकात को अदा करने की नसीहत दी जा रही थी वहीं खुशी से गरीबों की मदद करने की भी अपील की जा रही थी। तकरीर में एक दूसरे का गम बांटने और अपना दिल साफ कर अल्लाहताला से गुनाहों की माफी मांगने की भी ताकीद की गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिले का भ्रमण किया। ईदगाहों के पास पहुंचकर बधाई दी। कोतवाली भदोही क्षेत्र के ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गई। अधिकारियों ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटा।
विज्ञापन

इसी तरह सुरियावां नगर के पांच स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। कुंदीपुर पुरानी बाजार, सुभाव गंज, पुरानी बाजार दर्जियांन मस्जिद, लागी बाजार बड़ी मस्जिद, झिंगटपुर मस्जिद, ग्राम भटेवरा मस्जिद, मतेथू आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा हुई। ऊंज क्षेत्र के सूफी नगर गोधना, सुधवै, बिछिया, बनकट, कलीपुर, शाहपुर, अकोढ़ा आदि स्थानों पर ईद की नमाज हुई। घोसिया इलाके के माधोसिंह, घोसिया, खमरिया, पियरोपुर, महराजगंज, कठारी, उगापुर, बाबूसराय, पियरोपुर, महथुआ आदि स्थानों पर ईद की नमाज हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष घोसिया रजिया परवीन के पति नुमान अहमद ने गले मिलकर बधाई दी। मोढ़ इलाके के चकचंदा ईदगाह लालीपुर, भिखारीरामपुर, विष्णपुर, बहरैची, कस्तूरीपुर, आदि गांवों में ईद मनायी गई। गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्र मे ईद उल फितर पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। नए परिधान में सजधज कर निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने आस पास के मस्जिदों मे नमाज अदा की। वहीं गोपीगंज नगर में गिराई व फूल बाग स्थित ईदगाह में नमाज नमाज पढ़ी गई। गिराई स्थित ईदगाह पर हाफिज अनिसुल कादरी व फूल बाग वाले ईदगाह पर हाफि़ज गुलाम मुर्तुजा ने नमाज अदा कराया। नमाज के के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। शाही मस्जिद सराय महाल मेंहाफीज मोहम्मद अवैश, मुजाहिद मस्जिद नई बस्ती में पेश इमाम ने नमाज अदा कराई। ग्रामीण क्षेत्र जामा मस्जिद चकसहाब में हाफिज फजल, मौलाना हफीज, बर्जी खुर्द में मौलाना दिलावर, खानापुर गांधी में मौलाना फतेह मोहम्मद के इमामत मे ईद की नमाज अता की गई। इसके साथ ही भगवतपुर, गहरपुर, अमवा, लालानगर में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। दो वर्ष कोविड काल के दौरान औपचारिक रुप से पर्व मनाने के उपरांत इस वर्ष पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर योगेंद्र साहू, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, इंस्पेक्टर हरिकेश सिंह, संतोष कुमार राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed