{"_id":"577d66354f1c1b446c7fa21d","slug":"eid-being-taken-in-view-of-the-special-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के मद्देनजर बरती जा रही विशेष सतर्कता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के मद्देनजर बरती जा रही विशेष सतर्कता
bhadohi hindi news
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर प्रशासनिक अधिकारी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। एसपी डा.अरविंद भूषण पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दिन में और रात में गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने नगर के संवेदनशील मोहल्लों में जाकर लोगों से भेंट की और उन्हें त्योहार की बधाई दी। त्योहार के मद्दनजर नगर में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।
बुधवार को भारी पुलिस और पीएसी ने स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहा, तकिया कल्लन शाह, अजिमुल्लाह चौराहा होते हुए एकमा तिराहे तक गई। इसके बाद वे कटरा बाजार होते हुए अंबर नीम तक भी गए। रास्ते में पुलिस लोगों से मिलते जुलते चल रही थी। उधर नमाज के लिए नगर के मेन रोड पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है। इस बारे में सीओ भदोही, परमहंस मिश्रा ने बताया कि सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक तकिया कल्लन शाह की ओर जाने और आने वाला मार्ग बंद रहेगा। इसके चलते लिप्पन तिराहे से स्टेशन रोड की और तथा अजिमुल्लाह चौराहे से काजीपुर रोड की ओर यातायात म़ोड़ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ईद के लिए कुल 4 एसओ, 25 एसआई, 40 ह़ेड कांस्टेबल, 90 कांस्टेबल, 2 महिला एसआई समेत दो प्लाटून पीएसी की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा के मामले में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।