फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Education up to Intermediate will start in four Kasturba schools

Bhadohi News: चार कस्तूरबा स्कूलों में शुरू होंगी इंटर तक की पढ़ाई

Fri, 19 Jan 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Education up to Intermediate will start in four Kasturba schools
ज्ञानपुर। जिले के चार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में आगामी यानि एक अप्रैल 2024 के शिक्षा सत्र से इंटर तक पढ़ाई शुरू हो जाएगी। छात्राओं के बैठने के लिए डेस्क, बेंच समेत अन्य उपकरण की खरीद विभाग ने शुरू कर दिया है। इन विद्यालयों को 12.50 करोड़ की लागत से उच्चीकृत किया गया है। इनमें आठवीं से उत्तीर्ण विद्यालय की छात्राओं संग नए एडमिशन भी होंगे। इससे जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले के छह ब्लॉक में पांच कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छठवीं से आठवीं तक ही छात्राओं को पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधा दी जाती है। कुल 500 छात्राएं पढ़ती हैं। आठवीं की पढ़ाई के बाद उन्हें नौवीं से इंटर के लिए अन्यत्र जाना पड़ता था। इसके चलते कई अभिभावक आगे की पढ़ाई रोक देते। इस पर सरकार ने सत्र 2020-21 में जिले के कस्तूरबा विद्यालयों को इंटर तक उच्चीकृत करने के लिए 12 करोड़ 50 लाख स्वीकृत किया। ज्ञानपुर, सुरियावां, डीघ और भदोही के कस्तूरबा विद्यालयों को समान रूप से तीन करोड़ 15 लाख रुपये दिए गए। चयनित विद्यालयों में कक्षा भवन आदि बुनियादी ढांचा बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को 2022 तक समय दिया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था की शिथिलता से कार्य पूरा होने में पांच महीना अधिक लग गया। जून 2023 में मुख्यमंत्री ने भवनों को लोकार्पित कर दिया। इस साल नौवीं कक्षा में करीब 100 से अधिक छात्राओं का एडमिशन भी लिया गया है। इससे वह 2024 में 10वीं की परीक्षा में शामिल होंगी। अब अप्रैल से इंटर तक की पढ़ाई के लिए जरूरी उपकरण की खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से विभाग कर रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि चयनित कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा व आवास बनकर तैयार है। अप्रैल 2024 तक नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी की लैब भी तैयार की गई है। साथ ही स्मार्ट क्लास रूम, बेहतर फर्नीचर की सुविधाओं के साथ तैयार किए गए हैं। अभी निदेशालय से गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन विभाग व्यवस्थाएं पूर्ण कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed