{"_id":"5d73f0d68ebc3e016308dda6","slug":"education-bhadohi-news-vns482537725","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उप प्रधान परीक्षक समेत चार पर ठोंका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उप प्रधान परीक्षक समेत चार पर ठोंका जुर्माना
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर दो उप प्रधान परीक्षकों और दो परीक्षकों पर बोर्ड की परीक्षा समिति ने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। सभी को पांच साल कापियों के मूल्यांकन समेत विभाग के अन्य जरूरी काम करने पर रोक लगा दी गई है। हाईस्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र का अवार्ड ब्लैंक गलत भरने पर यह कार्रवाई की गई है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की हर वर्ष फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षा होती है। पखवारे भर से एक माह तक होने वाली परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है। 2018 की बोर्ड परीक्षा में मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कापियां जांची गईं थीं। पश्चिमी यूपी की कापियां मूंल्याकन के लिए वीएनजीआईसी पहुंची थीं। कुछ परीक्षकों की ओर से मूल्यांकन में लापरवाही बरती जाती है, जिसकी बानगी आखिरकार सामने आई। हाईस्कूल के छात्र अर्पित राठौर के विज्ञान के अवार्ड ब्लैंक में गलत अंक भरा गया, जिससे उक्त छात्र को परीक्षा में अनुत्तीर्ण होना पड़ा। छात्र की ओर से सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से इसकी शिकायत की गई। परिषद की ओर से जांच कराई गई तो मामला सही निकला। छात्र के एक साल बर्बाद होने पर परीक्षा समिति ने राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही के उप प्रधान परीक्षक तीर्थराज सिंह, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के राजपति मौर्य और काशिराज इंटर कॉलेज औराई के परीक्षक सुनील कुमार, लक्ष्मण प्रसाद इंटर कॉलेज के सत्येंद्र सिंह पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया। चारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर सभी जुर्माने की रकम कोषागार कार्यालय में जमा कर दें अन्यथा भू राजस्व की तरह वसूली की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा समिति की ओर से 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। सभी को अगले पांच साल तक कापियों के मूल्यांकन में शामिल न करने का निर्देश दिया गया है।