फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   education

यूनिफार्म वितरण:

Tue, 03 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
education
ज्ञानपुर। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में यूनिफार्म वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अस्सी नोडल अधिकारियों को नामित किया है। एक पखवारे के अंदर सभी नोडल अधिकारी सरकारी स्कूलों में पहुंचकर यूनिफार्म का वितरण कराएंगे। जिन स्कूलों में नोडल अधिकारी नहीं पहुंच सकेंगे वहां ड्रेस नहीं बांटा जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब एक लाख 47 हजार बच्चों को शासन से दो-दो जोड़ी यूनिफार्म मिलता है। जुलाई के पहले पखवारे में ही यूनिफार्म का वितरण होना था लेकिन जांच-पड़ताल और सत्यापन के चलते करीब डेढ़ महीने से अधिक का समय विलंबित हो गया। सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बच्चों तक यूनिफार्म पहुंचाने में जुट गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी के हिसाब से 80 न्याय पंचायत के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर के अस्सी अधिकारी को नामित किया है। इसमें जीआईसी के प्रधानाचार्य, तहसीलदार ज्ञानपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीडीपीओ औराई, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि, अपर सांख्यिकी अधिकारी, खाद्य निरीक्षक ज्ञानपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी छह खंड शिक्षा अधिकारी, सभी छह बीडीओ, निदेशक मत्सय, रेशम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा समेत कुल 80 अधिकारी शामिल है।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए केडी पांडेय ने कहा कि यूनिफार्म वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नोडल अधिकारियों की देखरेख में ही यूनिफार्म बांटा जाएगा। नामित अफसर स्कूलों में खुद पहुंचे, जिससे वितरण में मनमानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed