फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   education

केएनपीजी में कटआफ जारी, आज से प्रवेश

Tue, 09 Jul 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
education
ज्ञानपुर। केएनपीजी में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहली कट आफ जारी कर दी गई। नौ जुलाई से छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। कला संकाय में चार समितियां बनाई गई है जबकि वाणिज्य, विज्ञान संकाय के अलग-अलग वर्ग में प्रवेश बने काउंटरो पर किया जाएगा। जिससे महाविद्यालय में एक बार फिर गहमागहमी का माहौल बढ़ेगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर स्थित काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिले के अलावा दूसरे जिलों से छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। यहां पर सभी विषयों एवं वर्गों की कक्षाएं होने से प्राथमिकता से छात्र-छात्राएं प्रवेश पाने का प्रयास करते हैं। पखवारे भर से आनलाईन आवेदन करने के बाद मंगलवार को महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के विभिन्न वर्गो में प्रवेश लिया जाएगा। सोमवार को महाविद्यालय की ओर से पहली कट आफ जारी की गई। कला संकाय में समिति एक के क्रम संख्या एक से 168 तक का सूचकांक 93.6- 71.3, समिति दो में 169 से 322 तक 71.2- 66.6, समिति तीन में 323 से 475 तक 66.4- 62.4, समिति चार में 476 से 632 तक 62.2- 59 सूचकांक पर प्रवेश दिया जाएगा। वाणिज्य संकाय में एक से 151 तक सूचकांक 97.8 से 66 तक, विज्ञान में बीएससी बायो वर्ग में एक से 158 तक 95.8- 71 जबकि गणित वर्ग में एक से 129 में सूचकांक 92.2- 74 तय हुआ है। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि कट आफ में जाने वाले छात्र-छात्राएं आनलाईन आवेदन की प्रति, हाईस्कूल- इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र की प्रति, स्थानातंरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी कागजात लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed