फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eco friendly testing laboratory to be set up in IICT

आईआईसीटी में स्थापित होगी ईको फ्रेंडली टेस्टिंग प्रयोगशाला

Fri, 18 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Eco friendly testing laboratory to be set up in IICT
भदोही। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय से संचालित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) जहां कालीन और कपड़ा प्रौद्योगिकी में बीटेक कोर्स संचालित है। शीघ्र ही यहां की प्रयोगशालाएं न केवल उच्चीकृत हो जाएंगी बल्कि कालीन निर्यातकों को ईको टेस्टिंग की व्यवस्था मिलने लगेगी। दुनिया भर में ईको फ्रेंडली हस्त नि र्मित कालीनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अक्सर उद्यमियों को अपने ईको फ्रेंडली उत्पादों को प्रमाणित करके देना होता है। ऐसी स्थिति में इसे उद्योग हित में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आईआईसीटी की स्थापना केंद्र सरकार ने कालीन उद्यमियों के लाभ दिलाने के नजरिए से की थी। मौजूदा समय में यहां चार वर्षीय बीटेक डिग्री कोर्स के अलावा डाइंग, डिजाईनिंग के अंशकालिक कोर्स भी चलाए जा रहे हैं। यहां संचालित कंप्यूटर डिजाईनिंग कोर्स युवाओं में काफी लोकप्रिय है तथा कोर्स करने के बाद युवाओं को अच्छी नौकरी मिल जाती है। संस्थान के निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जब से रसायनिक डाईंग और उसके खतरों के प्रति लोग जागरूक हुए हैं ईको फ्रेंडली कालीनों, दरियों की मांग बढ़ी है। अधिकतर लोग उत्पादों को प्रयोगशालाओं में प्रमाणित कराकर भेजने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईआईसीटी में बाकी जांच की सुविधा तो थी लेकिन ईको फ्रेंडली रंगाई, धुलाई आदि की जांच उद्यमियों को बाहर से करानी पड़ती थी। इसके लिए हो रहे प्रयासों के चलते केंद्र सरकार ने संस्थान में ईको फ्रेंडली लैब स्थापित करने सहित पूर्व की प्रयोगशालाओं को उच्चीकृत करने की स्वीकृति दे दी है साथ ही 50 प्रतिशत धन भी जारी कर दी है। बताया कि उच्चीकरण पर काम शुरू हो गया है। दो से तीन महीनों में नई प्रयोगशाला का लाभ कालीन निर्यातकों और उत्पादकों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed