Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Echoed in the villages, education is a priceless gem, make an effort to study...

Bhadohi News: गांवों में गूंजा, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन...

Wed, 08 Apr 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Echoed in the villages, education is a priceless gem, make an effort to study...
नई बाजार में निकली स्कूल चलो अभियान की रैली। संवाद
नईबाजार। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और बच्चों की शिक्षा के लिए गांव-गांव जागरूकता रैली निकाली जा रही है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के नौनिहाल शिक्षा जागरूकता के साथ संक्रामक रोगों से बचाव के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई।
ज्ञानपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रैपुरी में शिक्षक मनोज सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली विद्यालय परिसर से गांव के विभिन्न वार्डों से होते हुए हनुमान मंदिर और विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बच्चों के विभिन्न नारों के साथ हर घर में एक दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा..., शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन, सब बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है...जैसे नारे लगाते हुए निकले। प्रधानाध्यापक सतीश तिवारी, शिक्षक संदीप कुमार दुबे, राधिका तिवारी आदि रहीं। भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लीलाधरपुर बभनौटी की ओर से निकली गई रैली गांव की बस्तियों से होकर फिर प्राथमिक विद्यालय जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापकों ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों का नामांकन करने और स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंचन सेठ, सहायक अध्यापक मिथिलेश राठौर, अवधेश मौर्य अमरजीत आदि रहे। अभोली बीआरसी परिसर से निकाली गई रैली को ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, बीईओ वेद प्रकाश यादव, सीडीपीओ मंजू देवी ने हरी झंडी दिखाया। बच्चों ने मम्मी-पापा हमें पढ़ाएं, स्कूल में चलकर नाम लिखाएं जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण किया।
इस मौके पर संतोष सिंह, अरविंद यादव, पंकज यादव, शाश्वत मिश्रा, स्वतंत्र कुमार, रामू प्रसाद, चंद्रेश, उमेश सिंह, प्रेमचंद, भग्गूराम बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed