{"_id":"6171a7d36c13002ebe05a675","slug":"easy-to-be-mp-mla-difficult-to-be-a-mass-leader-rajan-bhadohi-news-vns618507998","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद-विधायक होना आसान, जननेता बनना कठिन: राजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद-विधायक होना आसान, जननेता बनना कठिन: राजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद और विधायक होना इस समय आसान है, लेेकिन जननेता बनना बहुत कठिन। यह बातें बृहस्पतिवार को कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजन दूबे ने केएनपीजी कालेज में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कही। राजन दूबे ने कालेज परिसर में स्थापित मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, काशी नरेश और कालेज के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष स्व. लालचंद्र पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए छात्रों से संघर्ष का आह्वान किया।
राजन दूबे ने कहा कि बीते दो दशक से महाविद्यालय अपनी गरिमा को बरकरार रखकर होनहारों को हर क्षेत्र में देश की सेवा करने का अवसर दिया, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार की उपेक्षा से अभी तक इसे विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिल सका। वर्तमान सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न, रोजगार छीनने को अपनी उपलब्धियां मान रही हैं। सरकार को गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार की नीतियों से परेशान जनता अब मिशन-2022 में जवाब देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने पर छात्रों के साथ गरीब, मजदूर, बेरोजगारों के हित में बेहतर कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर राजेश दुबे, सुरेश मिश्रा, राकेश मौर्य, राजेश्वर दुबे, सुरेश प्रकाश तिवारी, दीपक पांडेय, सुरेश गौतम, धर्मेंद्र पांडेय, सत्यम शुक्ला, अनुज तिवारी, सूबेदार सिंह, आनंद मौर्य, अंबुज शुक्ला, प्रथम पांडेय आदि मौजूद थे।