फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dump files of people cheated from chits fund

Bhadohi News: चिट्स फंड से ठगे गए लोगों की फाइलें डंप, न्याय का इंतजार

Mon, 17 Apr 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dump files of people cheated from chits fund
ज्ञानपुर। चिटफंड कंपनियों से ठगी का शिकार हुए लोगों की फाइलें तहसीलों में ही डंप हो गई हैं। शासन से मिले आदेश के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने न्याय की आस लगाते हुए अपने-अपने अभिलेख तहसीलों में बनाए गए केंद्राें पर जमा किए थे। अब वे लोग तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन फाइल कितनी आगे बढ़ी इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पा रही। लुभावने वादे कर कई फर्जी चिटफंड कंपनियों ने लोगों से हजारों-लाखों रुपये ठग लिए। लोगों के मेहनत की कमाई ठगी गई तो शासन से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद महानिदेशक जमाकर्ता वित्तीय हित संरक्षण ने सभी जिलों में इस मामले की जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इस तरह की शिकायतों के लिए एडीएम को नोडल नामित किया। जिसके बाद उनके निर्देश पर जिले की भदोही, औराई और ज्ञानपुर की तहसीलों में काउंटर खोले गए। जहां चिटफंड कंपनियों से ठगी का शिकार होने वाले लोगों के अभिलेख जमा किए जाने लगे। जिले से भी बड़ी संख्या में लोगों ने तहसीलों में अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराते हुए अभिलेख जमा किए। चिंता की बात है कि पीड़ितों के आवेदन जमा हुए लगभग डेढ़ माह से अधिक समय बीत गए, लेकिन इस मामले में उनकी फाइलें कितनी आगे बढ़ी और क्या हुआ। इसकी कुछ भी जानकारी नहीं हो सकी है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि पूरे जिले से कितने शिकायतें प्राप्त हुए। इसका आंकड़ा भी अब तक तैयार नहीं किया जा सका है। तहसीलदार सदर सुनील कुमार ने बताया कि केवल सदर तहसील में ही इस तरह के 80 हजार आवेदन जमा हुए हैं। फिलहाल जिले के ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी निकाय चुनाव में व्यस्त हो गए हैँ। निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed