फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to the notice of compensation, there was a stir among the farmers.

Bhadohi News: मुआवजे की नोटिस से किसानों में बढ़ी हलचल

Sun, 06 Aug 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Due to the notice of compensation, there was a stir among the farmers.
चौरी। वाराणसी-भदोही वाया सुल्तानपुर के लिए बनने वाले फोरलेन के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। भूमि अध्याप्ति विभाग की ओर से मुआवजे के लिए किसानों को नोटिस भेजी जा रही है, लेकिन इसमें कई पेंच होने से किसानों में किचकिच शुरू हो गई है। संयुक्त जमीनों को लेकर मुआवजे के कारण परिवार में विवाद उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी-भदोही वाया सुल्तानपुर के लिए स्वीकृति हाईवे की कुल दूरी 86 किमी है। जिसमें लगभग 50 किमी हाईवे का दायरा भदोही जिले में हैं। जिसमें भदोही तहसील के 51 गांवों के लगभग 500 किसानों को मुआवजा राशि दी जानी है। इसके लिए भूमि आध्याप्ति विभाग की ओर से मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भदोही-वाराणसी मार्ग के कंधिया फाटक से इंदिरा मिल चौराहे तक कई ऐसी जमीनें हैं। जिनमें परिवार के सभी सदस्यों का नाम आ रहा है। बंटवारे में जिन भाइयों को सड़क की तरफ आगे जमीन मिली है उन्हें कम जबकि पीछे वालों को जमीन अधिक मिली है ।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क के निर्माण में कम जगह मिलने वाले भाइयों की ही जमीन जा रही है और मुआवजा भी इन्हें मिले तब तो ठीक है। अगर मुआवजा पीछे के हिस्से में ज्यादा जमीन लेने वालों को भी मिलेगा तो भाइयो में विवाद उत्पन्न होने की संभावना है। किसान राजबली, जमाल और राजेश हुसैन ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बंटवारे के हिसाब से मुआवजा वितरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed