फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to the movement of clouds, the temperature dropped by one degree and it rained.

Bhadohi News: बादलों की आवाजाही से लुढ़का एक डिग्री तापमान, हुई बूंदाबांदी

Wed, 03 Jun 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Due to the movement of clouds, the temperature dropped by one degree and it rained.
ज्ञानपुर नगर में शाम के समय छाया बादल। संवाद - फोटो : ARchive
जिले में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम साफ हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की अपेक्षा मंगलवार के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

जिले में बीते चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस बीच कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति रही। जिले में बीते तीन दिन से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से आंधी और तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। मंगलवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। करीब नौ बजे के आसपास जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखी गई। आर्द्रता 100 फीसदी के आसपास होने के कारण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। यलो अलर्ट भी जारी रहा। बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव का सेहत पर पड़ रहा असर
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि जिले में मौसमी उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोगों सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, से परेशान है। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में 1023 मरीज पहुंचे। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवाएं दी गईं। कहा कि बाहर सामान को खाने से परहेज करना चाहिए।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed