फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to the closure of the railway gate, the connectivity of 15 villages will be broken.

Bhadohi News: .रेलवे फाटक बंद होने से टूटेगा 15 गांवों का संपर्क

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the railway gate, the connectivity of 15 villages will be broken.
वहिदानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड के फाटक संख्या 46 सी बंद होने की जानकारी होने पर रविवार को बसहीं गांवों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की कि रेलवे प्रशासन यहां अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण कराए। ग्रामीणों का कहना है कि बसहीं गांव स्थित रेलवे फाटक संख्या 46 सी 15 गांवों को जोड़ता है। सुबह से देर रात तक पैदल, साइकिल, बाइक, कार, ट्रैक्टर, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मैजिक वाहन लेकर लोगों का आना-जानलगा रहता है। माधोसिंह-रामबाग रेल खंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण योजना में शामिल होने पर आधुनिक व्यवस्थाओं से ट्रेनों का परिचालन भी रेल प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है। चिंता की बात यह है कि रेल खंड के माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में रेल प्रशासन ने छह फाटकों को बंद कर करने की योजना बनाई है, लेकिन इनके स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। मांग की कि बंद फाटक के स्थान पर या तो रेल प्रशासन अंडरपास बनवाएं या ओवरब्रिज की व्यवस्था दी जाए। समाजसेवी पृथ्वीपाल चौहान ने बताया कि इस संबंध में 10 गांवों को लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्रक सौंपेंगे। इस दौरान राधेश्याम यादव, शिवचरन, नीलम निराला, छोटेलाल, मिठाईलाल, वेंकट रमन बिंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed