फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to cold winds the minimum temperature reached 7.5, the chill increased

Bhadohi News: सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान पहुंचा 7.5, बढ़ी ठिठुरन

Tue, 17 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Due to cold winds the minimum temperature reached 7.5, the chill increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर/ऊंज। जिले में सर्द हवाओं का सितम बढ़ने लगा है। सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाओं के कारण गलन का अहसास हो रहा है। खासकर सूर्यास्त के बाद लोग घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
शनिवार रात की न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच ठंडी हवाओं ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। करीब छह किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग अलावा का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री होने के कारण सर्दी का सितम देखने को मिला। भले ही रविवार की अपेक्षा तापमान में 1.5 डिग्री का उछाल देखने मिले, लेकिन सर्दी के सितम में कहीं कोई कमी नहीं दिख रही। ग्रामीण अंचल में शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए लोग खूब चाय की चुस्कियों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस तरह के मौसम में लोगों की सेहत को लेकर भी विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर बच्चों और बुर्जुगाें के प्रति ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। पछुआ हवा चलने के कारण लोग ठिठुरने लगे हैं।

शाम आठ बजे के बाद ग्रामीण अंचल की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठ जाते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed