फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drizzle with strong wind, mercury dropped by 9.5 degrees

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, पारा 9.5 डिग्री गिरा

Fri, 17 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong wind, mercury dropped by 9.5 degrees
उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह ही राहत मिली। बुधवार की रात में चली हवा के बाद भोर से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। कहीं तेज हवा तो कहीं बूंदाबांदी के कारण मौसम में नरमी आई। सुबह से लेकर दोपहर तक बादलों से अधिकतम तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप के कारण उमस पुन: बढ़ गई। ऐसे में न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री रहा। हालांकि बुधवार की तुलना में इसमें भी 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की नींद खुली तो सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए थे और हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। सुबह दस बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। हवा की गति भी सामान्य से अधिक होने के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। उधर, मौसम सुहाना होने के कारण बाजारों में भी चहल-पहल दिखी। बच्चे क्रिकेट, वालीबाल आदि खेलने में व्यस्त दिखे। कृषि विभान केंद्र बेजवां के मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम का रुख अगले 24 घंटे तक सुहाना रहेगा। बुधवार की देर रात से 20 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मरीजों की कम रही भीड़
महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत अस्पताल में रोज की अपेक्षा बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या कम रही। दोपहर तक दोनों अस्पताल में मिलाकर 816 मरीजों को देखा गया है। डॉक्टरों की मानें तो तापमान में गिरावट आने से मरीजों की संख्या कम रही। हीट स्ट्रोक आदि के खतरे कम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं टूटा चार साल का रिकार्ड
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते चार साल से निरंतर 16 जून को हल्की बारिश होती है, जो इस बार भी हुई है। इस साल बारिश अच्छी होगी, जिसे संज्ञान में रखते हुए किसानों ने खरीफ फसल का रकबा बढ़ा दिया गया। शाम को मौसम फिर से ठंडा होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed