फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drizzle the thrill increased after Anadhi

अंाधी के बाद बूंदाबांदी ने बढ़ाई धुकधुकी

Mon, 13 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 13 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Drizzle the thrill increased after Anadhi
 रात भर तेज अंधड़ से खेतों में काटकर छोड़ी गई फसल जहां कई किमी दूर उड़ गई वहीं रविवार की सुबह से हो रही बूंदाबांदी से किसान मड़ाई आदि को लेकर चिंतित हो गए हैं। 
विज्ञापन



रबी के सीजन में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान पिछले दो महीने से किसानों को परेशान कर रख दिया है। पश्चिमी प्रदेशों में ओलावृष्टि से जहां किसान तबाह हो गए हैं वहीं पूर्वांचल में भी मौसम की बेरुखी से किसान बेहाल हैं।
विज्ञापन


शनिवार की शाम बिगड़े मौसम ने किसानों की मुश्किल को एक बार फिर बढ़ा दिया है। शनिवार की रात में लगातार तेज अंधड़ से खेतों में काटकर छोड़ी गई फसल जहां उड़कर दूसरे के खेतों में पहुंच गई वहीं बूंदाबांदी से उसकी मड़ाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सात दिनों तक मौसम साफ होने पर किसान तेजी से गेेहूं की मड़ाई में जुटे थे लेकिन अचानक मौसम में आए बदलाव से मड़ाई का कार्य बाधित हो गया है। पहले ही आधे से अधिक फसल नष्ट होने का नुकसान उठा चुके किसानों को अब मौसम भी रह-रहकर जले पर नमक छिड़क रहा है।


ऊंज संवाददाता के अनुसार, शनिवार की रात आई तेज आंधी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कुरमैचा, ऊंज, सुभाषनगर, वीरमपुर, रोही समेत अन्य इलाकों में तेज हवाओं से गेहूं के बोझ उड़कर दूसरे के खेतों में चले गए।

औराई संवाददाता के अनुसार, मौसम में हो रहे परिवर्तन ने शनिवार की रात किसानों को खूब परेशान किया। तेज अंधड़ से भवानीपुर, नरथुआं, जेठूपुर, मेघीपुर, विट्ठलपुर सहित अन्य गांवो में खेतों में बांधे गए बोझ एवं काटकर छोड़ी गई फसल नष्ट हो गए। तेज आंधी से अमीरपट्टी गांव में आम का पेड़ धराशायी हो गई। आंधी के चलते कई इलाकों में तार टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed