फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver caught by police, Bolero seized

पुलिस के गिरफ्त में आया चालक, बोलेरो जब्त

Thu, 08 Apr 2021 04:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Driver caught by police, Bolero seized
दुर्गागंज। लगभग ढाई माह बाद सुरियावां थाने की पुलिस ने जांच के दौरान चालक शिबू को हिरासत में लेकर बोलेरो को जब्त कर लिया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र शुक्ला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 11 जनवरी 2021 को पिता ठाकुर प्रसाद (58) को बाइक से दवा दिलाने सुरियावां जा रहे थे। इस दौरान विशाल नर्सिंगहोम मोड़ के पास पहुंचने पर पूर्वी छोर से आ रहे बोलेरो चालक ने धक्का मार दिया जिससे दोनों बाइक समेत गिर पड़े और पिता को गंभीर चोट आई। भागते समय बोलेरो का नंबर नोट करते हुए आनन-फानन में पिता को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने बाद चालक और बोलेरो की तलाश पुलिस कर रही थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए वाहनों की जांच उपनिरीक्षक रवि प्रसाद राय मय टीम जांच कर रहे थे उसी समय आ रही बोलेरो का नंबर ट्रेस करने पर रोकने का प्रयास हुआ और चालक भागने लगा। घेरेबंदी कर सरायममरेज-हंडिया प्रयागराज निवासी चालक शिबू को हिरासत में लेकर बोलेरो को जब्त कर लिया। पूछताछ करने पर बोलेरो मालिक अमर बहादुर, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed