{"_id":"67cc8c728e3cf690dd0e5ed9","slug":"drinking-water-supply-started-directly-from-the-pump-after-24-hours-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123303-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 24 घंटे बाद सीधे पंप से पेयजल आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 24 घंटे बाद सीधे पंप से पेयजल आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप टूटी पाइप 24 घंटे बाद भी सही नहीं हो सकी। नगर पंचायत की तरफ से शनिवार शाम को छह बजे सीधे पंप से घरों में पानी की आपूर्ति की गई। पेयजल संकट को देखते हुए छोटाडीह, बड़ाडीह समेत कई मोहल्लों में टैंकर से पानी पहुंचाया गया।
एक निजी मोबाइल कंपनी की ओर से ज्ञानपुर नगर में अंडरग्राउंड तार बिछाया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप खुदाई के दौरान पानी की पाइप टूट गई। इससे पुरानी बाजार, पुरानी देहाती, बालीपुर समेत पूरे नगर में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लीकेज होने से लोक निर्माण विभाग कार्यालय के आसपास पानी भर गया। पहले दिन नगर पंचायत कर्मचारियों की तरफ से टूटी पाइप को सही नहीं कराया गया। पहले दिन लोगों ने किसी तरह काम चलाया, लेकिन शनिवार सुबह से ही पानी को लेकर स्थिति खराब होने लगी। नगर पंचायत ने कई मोहल्लों में टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई। दिन भर नगर पंचायत के कर्मचारी कमी को दुरुस्त करने में लगे रहे, लेकिन उसे सही नहीं कर पाए। देर शाम सीधे पंप से पानी की आपूर्ति की गई।
कोट
सीधे पंप से आपूर्ति शुरू कर दी गई है। रविवार को टूटी पाइप को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पंचायत,ज्ञानपुर