फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain will be repaired with Rs 20 lakhs, will get relief from water logging

Bhadohi News: 20 लाख से नाली की होगी मरम्मत, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Drain will be repaired with Rs 20 lakhs, will get relief from water logging
बारिश का सीजन शुरू होने से पहले ही नगर पंचायत जलजमाव वाले क्षेत्रों की समस्या दूर करने में जुट गया है। दुर्गागंज तिराहे पर जलजमाव खत्म करने के लिए नाली की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। तिराहे से राजा पार्क तक नाली की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। इनमें करीब 22 से 25 हजार की आबादी निवास करती है। दुर्गागंज त्रिमुहानी सबसे प्रमुख तिराहा है। जल निकासी के लिए वैसे तो नाली बनाई गई है, लेकिन बेहतर प्रबंधन न होने से बारिश के सीजन में आधे घंटे में ही एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है। इसी पानी से राहगीर गुजरते हैं। अधिकांश बाइक सवार तो बारिस में फिसलने से गिर जाते हैं। इस मार्ग से रोजाना करीब हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। गत कई वर्षों से यहां जलजमाव की समस्या बनी है।
विज्ञापन

इसे लेकर कई बार बोर्ड की बैठक में सभासदों ने आवाज बुलंद की, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। ईओ राजेंद्र दूबे ने बताया कि त्रिमुहानी से राजा पार्क तक 20 लाख रुपये की लागत से नाली का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। बजट स्वीकृत हो चुका है, साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed