{"_id":"677c22d0b2543f1a74018793","slug":"drain-covers-are-not-installed-at-15-places-on-the-highway-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120970-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईवे पर 15 जगहों पर नहीं लगे हैं नालियों के ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईवे पर 15 जगहों पर नहीं लगे हैं नालियों के ढक्कन
विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। वाराणसी-मछलीशहर हाईवे 731बी पर नाली निर्माण के दो महीने बाद भी ढक्कन न लगाने से दुर्घटना की आशंका है। खासकर शाम के समय जब कोहरे का असर बढ़ता है तो वाहन चालक कई बार उसमें फंस जाते हैं। जल्द ढक्कन नहीं लगाया गया तो दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
वाराणसी-मछलीशहर हाईवे 83 किमी दायरे में करीब 32 किमी दायरा भदोही जिले में आता है। जिले में इन दिनों तेजी से हाईवे का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था हाईवे के कारण दोनों तरफ नाला भी बनाती जा रही है। जिले के मोढ़ क्षेत्र में इन दिनों तेजी से काम चल रहा है।
कार्यदायी संस्था ने नालियों पर पटिया तो लगा दिया है, लेकिन करीब 12 से 15 जगहों पर ढक्कन नहीं लगाए हैं। मोढ़ बाजार व कस्तूरीपुर में साफ सफाई के लिए लगभग तीन फीट का गढ्ढा छोड़ा है। जिसका अभी तक ढक्कन नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
ढक्कन न लगाएं जाने के कारण आते जाते नाला के गड्ढे में बच्चों से लेकर लोगों का गिरने की आशंका बना हुआ है। क्षेत्र के शिवपूजन उपाध्याय, शोभनाथ यादव, जयनाथ गौतम, बिरजुपाल ने सड़क किनारे नाले को जगह-जगह खुले ढक्कन के जगह को बंद कराने की मांग की है। वहीं हाईवे के कार्यदायी संस्था के मिथिलेश सिंह ने हाईवे के नालियों के ढक्कन का निर्माण कराया जा रहा है। एक से दो सप्ताह के भीतर नालियों को ढक दिया जाएगा।