फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain construction will be done in two wards at a cost of Rs 12.73 lakh.

Bhadohi News: दो वार्डों में 12.73 लाख की लागत से होगा नाली निर्माण

Wed, 13 Nov 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Drain construction will be done in two wards at a cost of Rs 12.73 lakh.
वार्ड नंबर-22 और पूरेरजई वार्ड के निवासियों को अब जर्जर नाले से मुक्ति मिल सकेगी। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने दोनों वार्डों में करीब 12.73 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वार्ड-22 में सीसी रोड और नाला तथा पूरेरजई में नाला निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर-22 में काफी दिनों से जर्जर रोड को लेकर शिकायत थी। वहीं वार्ड की जर्जर नालियों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस कड़ी में बीते बोर्ड की बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलते ही 7.86 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई। इसके बाद वार्ड में करीब 80 मीटर सीसी रोड और नाली निर्माण का मंगलवार को शिलान्यास हो गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। बताया कि नाली का निर्माण वार्ड स्थित जवाहर के मकान से गुलाब के मकान तक होगा। इसी तरह पूरेरजई वार्ड में भी करीब 4.87 लाख रुपये से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि नगर में जो भी समस्याएं हैं। उसका धीरे-धीरे निस्तारण किया जा रहा है। मौके पर वार्ड सभासद मोहित उमर, रवि पांडेय, प्रमोद सिंह, विष्णु पांडेय, अचल श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed