फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain, chamber and interlocking work will be done with Rs 2.5 crore

Bhadohi News: ढाई करोड़ से नाली, चेंबर और इंटरलॉकिंग का होगा कार्य

Sat, 30 Nov 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drain, chamber and interlocking work will be done with Rs 2.5 crore
भदोही नगर में करीब ढाई करोड़ की लागत से नाली, चेंबर, इंटरलॉकिंग के साथ पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। पालिका प्रशासन 15वें वित्त की धनराशि से नगर में विभिन्न विकास कार्य कराएगी। पालिका प्रशासन की लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता में रखकर उसके अनुसार कार्य कराने की योजना है।
विज्ञापन

भदोही नगर पालिका में कुल 28 वार्ड हैं। जहां एक लाख की आबादी निवास करती है। वार्ड वासियों को सड़क, पेयजल, बिजली की सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर प्रशासन की है। समय-समय पर बोर्ड की बैठकों में सभासदों से मिले प्रस्तावों को ध्यान में रखकर पालिका प्रशासन विकास कार्य कराती है। पालिका प्रशासन की ओर से 15वें वित्त की ढाई करोड़ धनराशि से स्टेशन रोड, चौरी रोड, रजपुरा चौराहा पर कई कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर चैंबर टूटने के कारण अमूमन बाइक सवार गिर कर घायल हो जाते हैं। इसी तरह अन्य वार्डों में भी जो प्रमुख समस्याएं हैं, उसकी सूची तैयार की जा रही है। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि 15वें वित्त के ढाई करोड़ रुपये से इंटरलॉकिंग, नाली, पेयजल आदि विभिन्न कार्य कराए जाने की योजना है। जिन मोहल्लों में पानी सप्लाई की दिक्कत है, नालियां टूटी हैं और इंटरलॉकिंग नहीं है, वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed