फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dr. Priyanka of Gopiganj becomes Teej Queen

गोपीगंज की डॉ. प्रियंका बनीं तीज क्वीन

Mon, 29 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dr. Priyanka of Gopiganj becomes Teej Queen
तीज महोत्सव में तीज क्वीन खिताब के साथ डा.प्रियंका तथा अन्य महिलाएं - फोटो : BHADOHI
भदोही। नगर के रजपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को पंतजलि महिला इकाई के तत्वाधान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। सायं चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम महिलाओं की सहभागिता से चार चांद लग गए। महोत्सव में महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। गोपीगंज की डॉ. प्रियंका को तीज क्वीन चुनीं गई। इसके अलावा अन्य कई पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

पंतजलि महिला जिला इकाई की प्रभारी स्नेहलता श्रीवास्तव ने तीज त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि तीज वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। जिसमें तीज हरियाली, कजरी तीज और हरतालिका तीज होते हैं। हम महिलाएं निरजला व्रत रख कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं साथ ही महोत्सव को सखियों संग मनाती हैं। सोलह शृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना के साथ तीजोत्सव मनाती हैं। मुख्य अतिथि सांख्यिकी अधिकारी अनुराधा श्रीवास्तव ने कहा कि यहां आकर लगा जैसे अपनों के बीच आ गई हूं। यह एक ऐसा पर्व है जिसे हर महिला को मनाना चाहिए और खुशियां मनानी चाहिए।
विज्ञापन

महोत्सव में गणपति वंदना, भजन, नृत्य प्रतियोगिता, धार्मिक प्रश्नोत्तरी, परिधान प्रतियोगिता, तीज क्वीन प्रतियोगिता के अलावा मेकअप टिप्स दिए गए। सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए रेखा सिंह को, सर्वश्रेष्ठ नृत्य के लिए सुषमा मालवीय को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। संचालन स्नेहलता श्रीवास्तव ने किया। आरती सिंह, सुनीता यादव, ब्लाक प्रमुख प्रियंका सिंह, वंदना दूबे, रेखा जायसवाल आदि व्यवस्था में लगी रहीं। इस मौके पर आशा जायसवाल, रेखा सिंह, अमृता सिंह, सविता गौतम, सीता मिश्रा, साधना मौर्या, गेना मौर्या, अनीता, खुशबू, लक्ष्मी, प्रीती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed