{"_id":"680a8ea411663e55290ef9bf","slug":"dr-meraj-returned-after-winning-bronze-medal-in-10-km-race-in-mysore-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-125236-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मैसूर में 10 किमी दौड़ में कांस्य पदक जीतकर लौटे डॉ. मेराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मैसूर में 10 किमी दौड़ में कांस्य पदक जीतकर लौटे डॉ. मेराज
विज्ञापन
भदोही। नगर निवासी डॉ. मेराज अंसारी ने मैसूर (कर्नाटक) में 44वें नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी की दौड़ में कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है।
मैसूर के चामुंडी विहार स्टेडियम में 21-23 अप्रैल को चैंपियनशिप में भाग लेकर उनके भदोही लौटने पर बृहस्पतिवार को उनका स्वागत किया गया। डॉ. मेराज भदोही प्रयागराज के राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। स्कूल के समय से ही उनका एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन रहा था, जो आज तक कायम है।
यही कारण है कि मैसूर में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए उन्हें चयनित किया गया था। उनकी जीत पर उनके होम्योपैथिक कालेज के निदेशक डॉ. अरविंद वर्मा, प्राचार्य हेमलता व उनके कोच राधेश्याम आदि ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई तो दी ही बृहस्पतिवार को उनके दरोपुर स्थित आवास पर हुए उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वालिद हाजी हबीबुल्लाह शेख़, मो. सुहेब आलम, फहीम मलिक, अमीनुल हफीज, हाजी आजाद खान, आशीष यादव, सलमान अहमद आदि रहे।