फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DR. Lohia was the father of socialism in India

भारत में समाजवाद के जनक थे डॉ. लोहिया

Tue, 24 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 24 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
DR. Lohia was the father of socialism in India

विज्ञापन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया लोहिया का जन्म दिवस
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष, विधायक ने भरा जोश
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया का सोमवार को सपा कार्यालय पर जिला कमेटी की ओर से 105 वां जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सपा जनों ने लोहिया के  समाजवाद को विस्तार देने, गरीबों, मजलूमों के  लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। जन्म दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ  सिद्दीकी ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

उन्होंने समाजवादी पुरोधा डॉ. लोहिया के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उनका जन्म तो संपन्न परिवार में हुआ था, लेकिन गरीबों मजलूमों के दर्द इतना समझते थे कि वे जीवन भर उनके लिए संघर्ष करते रहे। आजादी की लड़ाई में शामिल होने के साथ ही वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी  थे, गरीबों, मजदूरों, असहायों, अनाथों के मसीहा थे। साथ ही वे भारत में समाजवाद के जनक भी थे। सिद्दीकी ने कहा कि उनका नारा जिंदा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती, यानी अन्याय के  खिलाफ  कभी शांत बैठना नहीं चाहिए। नेताजी मुलायम सिंह यादव को राजनीति में लाने का श्रेय लोहिया जी को है। उनके बारे में जितना भी कहा जाए कम होगी। विधायक  विजय मिश्र ने लोहिया को समाजवाद का अलौकिक  विभूति बताया। कहा कि उनके दर्शन मात्र से ऊर्जा उत्पन्न होती है, समाजवाद के अग्रणी दूत भी थे, जिन्होंने गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के लिए जीवन संघर्ष में लगा दिया। इस मौके पर जिला महासचिव राजितराम यादव, रामजस, विकास, हृदयनारायण, विनोद, वंशराज, दीनानाथ, नान्हक, कल्लूराम, धर्मेद्र कुमार, मुनौवर अली, रामायण देवी, सनवारूल, रामजीत, मुन्ना, बद्री आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, सपा औराई कार्यालय पर लोहियावाहिनी के नेता राकेश मौर्य की अध्यक्षता में समाजवादी पुरोधा डॉ. लोहिया जयंती मनाई गई। इसमें अवधेश यादव, लवकुश तिवारी, संजय मौर्य, अरूण मौर्य, विनोद शुक्ला, श्याम नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed