फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dr. Harishchandra Yadav of the district will be honored with the State Teacher Award

Bhadohi News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे जिले के डॉ.हरिश्चंद्र यादव

Sat, 05 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dr. Harishchandra Yadav of the district will be honored with the State Teacher Award
शिक्षक डॉ. हरिश्चंद्र यादव
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. हरिश्चंद्र यादव को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शनिवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि डाॅ. हरिश्चंद्र ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कक्षाओं में प्रभावशाली शिक्षण के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री और नवाचारों का प्रयोग किया। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वे मूल रूप से जौनपुर के निवासी हैं। उनकी पहली नियुक्ति 1999 में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, सोनभद्र में हुई थी। दो वर्ष बाद उनका स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज दुधी, सोनभद्र के लिए हुआ। इसके दो वर्ष बाद वह विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर आ गए। जुलाई 2011 से दिसंबर 2018 तक वह राजकीय हाई स्कूल, खमरिया (भदोही) में प्रधानाचार्य भी रहे। जनवरी 2019 से वह विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed