फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Door step delivery will be done by GPS equipped vehicles

जीपीएसयुक्त वाहनों से होगी डोर स्टेप डिलीवरी

Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Door step delivery will be done by GPS equipped vehicles
ज्ञानपुर (भदोही)। एक मई से लागू होने जा रही खाद्यान्न डोर स्टेप डिलीवरी योजना को सुचारु रखने के लिए बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि योजना को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम, प्रेषण प्रभारियों की जिम्मेदारी मुख्य होगी और खाद्य गोदाम से कोटे की दुकानों पर पहुंचने वाले वाहन जीपीएस सिस्टमयुक्त होंगे।
विज्ञापन

जिलापूर्ति विभाग और विपणन विभाग को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि ब्लाक वार स्थित कोटे की दुकानों का रूट चार्ट तैयार करने से गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। प्रेषण प्रभारी को निकासी की आनलाइन फीडिंग, डिस्पैच आईडी का अंकन कराना होगा। विभाग यह तय करेंगे कि संकरी गलियों में न पहुंचने वाले वाहनों की सुविधा को देखते हुए दुकानें मार्ग की ओर स्थापित होंगी या नहीं। चार हजार से अधिक यूनिट होने की स्थिति में नये कोटे की दुकान खोली जा सकेंगी। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में दुकानों का क्षेत्रफल कम से कम 225 वर्ग फीट होगा। दुकान के सामने सौ वर्ग फीट का बरामदा अनिवार्य है। योजना में लगी संस्थाएं अनाज पहुंचाने के दो दिन पहले कोटेदारों को सूचना देंगे। कंट्रोल रूप का नंबर दीपॉकर चंद्रा -8081666765, अनुराग वर्मा-9140777548 है। समस्या आने पर नंबर का सदुपयोग किया जा सकता है। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, डीएसओ सीमा सिंह, एडीएम अनिल सिंह, विनीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed