{"_id":"633c755ba85a7f195808db10","slug":"don-t-worry-we-are-with-you-bhadohi-news-vns6776186159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराईएं मत, हम आपके साथ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराईएं मत, हम आपके साथ...
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल बनारस में भर्ती मरीज का हाल पूछते डीएम गौरांग राठी।संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार औराई अग्निकांड में पीड़ितों को लेकर सजग है। डीएम व एसपी लगातार हर गतिविधियों पर नजर बनाएं हुए हैं। मंगलवार की देर शाम अधिकारीद्वय बनारस के बीएचयू, कबीरचौरा, ट्रामा सेंटर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल-चाल लेने पहुंचे। जिलाधिकारी भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की और ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराइए मत, हम आपके साथ हैं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि आपके इलाज का समुचित प्रबंध प्रशासन की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी हादसा होना था, वह हो गया, लेकिन हम सबकी जिम्मेदारी पीड़ित लोगों तक राहत पहुंचाने की है। इसलिए इनके इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल ने भी मरीजों से बातचीत की और कहा कि हम हीं नहीं, पूरी भदोही आपके साथ है। किसी प्रकार कोई जरूरत हो तो हमारे नंबर पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने मरीज के तीमारदारों को अपने नंबर भी उपलब्ध कराएं। एसपी ने मरीजों को खासतौर पर संक्रमण से बचने की सलाह दी और मिलने आने वाले लोगों से मॉस्क और गल्ब्स के साथ ही मिलने की बात कहीं।
बच्चे का बढ़ाया हौसला
जिलाधिकारी अग्निकांड में झुलसे एक सात वर्षीय बच्चे का हौसला बढ़ाया और कहा कि तुम्हें जल्दी से ठीक होकर स्कूल जाना। डीएम उसका हालचाल लेते हुए कहा कि तुम जल्द ही ठीक हो जाओगे और खेलने भी लगोगे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अति गंभीर मरीजों के वार्ड में लगातार एसी चलता रहे और रह एक मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।