फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   domotex

Bhadohi News: डोमोटेक्स

Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
domotex
भदोही। जर्मनी में चार दिवयसीय डोमोटेक्स के समापन के बाद अधिकतर भारतीय कालीन निर्यातक अपने निजी व्यावसायिक दौरे पर रवाना हो गए। इसके अलावा लोग वहां से स्वदेश भी रवाना हो गए। लंबे अर्से के बाद डोमोटेक्स फेयर भारतीय कारोबारियों के लिए अच्छा साबित हुआ है। अब लोगों के सामने मार्च में 15 से 18 को नई दिल्ली में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो के लिए तैयारी करने का समय है। देश में वर्ष में दो अंतरराष्ट्रीय कारपेट एक्सपो का आयोजन होता है। पहला एक्सपो नई दिल्ली में मार्च में होता आया है, जबकि अक्तूबर एक्सपो जो परंपरागत रूप से वाराणसी में होता था, वह अब भदोही के एक्सपो मार्ट में होगा। इन दो अंतरराष्ट्रीय फेयर से भी अच्छा जर्मनी के डोमोटेक्स को माना जाता है, लेकिन डोमोटेक्स में भाग लेने के लिए भारी रकम खर्च करनी पड़ती है। यही कारण है कि डोमोटेक्स के बाद अधिकतर निर्यातक यूरोप होते हुए अमरीका के दौरे पर चले जाते हैं और अपने आयातकों से मिलते हुए लौटते हैं। भारतीय निर्यातकों का कहना है कि डोमोटेक्स के बाद अब नई दिल्ली में 15 से 18 मार्च को होने वाले कारपेट एक्सपो की तैयारियों में लग जाना है। डोमोटेक्स में एक चुनौती सभी को मिली है, कालीनों की उत्पादन लागत घटाने की। यह कैसे संभव होगा? इस पर प्रमुख संगठनों को विचार करना होगा। यदि इसमें सरकार कुछ कर सके तो निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिल कर अपनी बात केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय तक पहुंचानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed