फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dogs chased up to 200 meters are attacking and targeting 300 people every day.

Bhadohi News: 200 मीटर तक दौड़ाकर कुत्ते कर रहे हमले हर दिन 300 लोगों को बना रहे निशाना

Fri, 13 Feb 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dogs chased up to 200 meters are attacking and targeting 300 people every day.
ज्ञानपुर जिला असपताल में रैबीज का वै​क्सीन लगाते कर्मी। संवाद
ज्ञानपुर। जनपद में इन दिनों कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। हर दिन 250 से 300 लोगों को कुत्ते अपना निशाना बना रहे हैं। पीडि़तों में युवा और बच्चों की संख्या ज्यादा है। रात में साइकिल और बाइक सवार लोगों को कुत्ते 100 से 200 मीटर तक दौड़ाकर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो महीने पहले 150 से 200 एंटी रेबीज की खपत थी। वहीं, अब अस्पतालों में प्रतिदिन 300 एंटी रेबीज की खपत हो रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष कुमार चक ने बताया कि जिला अस्पताल में दो महीने पहले जहां हर रोज 70 से 80 मरीज प्रतिदिन पहुंचते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 120 से 125 तक पहुंच गई है। जिले के छह सीएचसी पर प्रतिदिन लगभग 20 से 25 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इस कारण कुत्ते कर रहे हमला : सीएमओ ने बताया कि इन दिनों कुत्ते के बच्चे ज्यादा होते हैं। बच्चों को छूने या उनके पास से गुजरने पर कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। बाइक, चार पहिया या अन्य वाहनों से कुचलकर कुत्ते के बच्चे की मौत होने पर भी वे आक्रामक हो गए हैं। इस कारण बाइक और साइकिल सवार को वे दोषी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed