फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Doctors slip will tell the date of voting

Bhadohi News: डॉक्टरों की पर्ची बताएंगे मतदान की तारीख

Sat, 27 Apr 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Doctors slip will tell the date of voting
ज्ञानपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी दुकानदार तक को मतदाता जागरूकता से जोड़ लिया गया है। इसके चलते अब सरकारी अस्पतालों के ओपीडी पर्चे से लेकर मिठाई के डिब्बे पर भी मतदाता जागरूकता नारे की मोहर लगी होगी। इससे माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 25 मई को जिले में मतदान होना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशसन संग अन्य विभागों की तरफ से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। अब उसका दायरा और भी बढ़ाया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डॉक्टरों की पर्ची, मिठाई के डिब्बे आदि में भी 25 मई को मतदान के लिए प्रेरित करता संदेश लिखा होगा। स्वीप प्रभारी एवं सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जिले से अधिक-अधिक से लोगों से मतदान की अपील की जा रही है। रैली, नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब इस अभियान में सभी सरकारी अस्पतालों को और मिठाई के दुकानदारों को भी जोड़ लिया गया है। इसके तहत जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी में दिए जाने वाले पर्चे पर मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेश 25 मई को मतदान जरूरी लिखी मोहर लगाई जा रही है। सीडीओ ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में सभी सरकारी अस्पतालों में यह कार्य शुरू हो गया है। साथ ही निजी दुकानदारों ने भी स्वीप अभियान की मोहर लगाकर बिल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed