{"_id":"6165de148ebc3e2ee33e7905","slug":"do-not-sell-firecrackers-from-the-grocery-store-there-may-be-an-incident-bhadohi-news-vns6169958195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान से न बेचे पटाखा,हो सकती है घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान से न बेचे पटाखा,हो सकती है घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को ज्ञानपुर नगर, गोपीगंज, घोसिया, भदोही, सुरियावां बाजार में अभियान चलाकर अवैध पटाखा दुकानदारों की टोह ली। अभियान की भनक लगने पर दुकानदारों में खलबली मची रही। बाजारों में किराना की दुकानों से कुछ मात्रा में पटाखा की बिक्री मिलने पर चेतावनी दी।
सोमवार की सुबह गोपीगंज नगर के बघेल छावनी के पास खड़ी एक कार में अवैध ढंग से एलपीजी की रिफिलिंग करते समय आग लग गई थी। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस रिफिलिंग करने वाले और कार चालक की खोजबीन की लेकिन वह हाथ नहीं लगे। अधिकारियों ने दशहरा, दुर्गा पूजा, बारावफात, रामलीला, दीपावली पर्व को देखते हुए ज्वलनशील सामानों की बिक्री पर सख्त रुख अपनाया था। अग्निशमन और जिलापूर्ति विभाग पर सवाल उठने पर अग्निशमन विभाग ने सख्ती दिखाकर टीम के साथ बाजारों की टोह लेना शुरु कर दिया। अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने दुकानदारों को चेतावनी दिया है कि यदि किराना की दुकान से पटाखा की बिक्री मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कुल 24 लाइसेंसी पटाखेदार जिले में हैं। शासन-प्रशासन की गाइड लाइन में लाइसेंसधारक चयनित स्थान पर पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करेंगे वैसे नहीं। अवैध ढंग से पटाखा बेचने वालों पर प्रशासन की नजर है। टीम में फायरमैन ज्ञान सिंह, विवेक कुमार आदि शामिल रहे।