फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not ride bike if you do not have DL

Bhadohi News: डीएल नहीं है तो न चलाएं बाइक

Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Do not ride bike if you do not have DL
भदोही। सड़क सुरक्षा पखवारा के तहत सोमवार को नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपसंभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने की न्यूनतम उम्र के साथ-साथ बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बताया कि यदि आपके पास डीएल नहीं है तो बाइक चलाकर स्कूल न आएं।
विज्ञापन

एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि सड़क पर 50 फीसदी से अधिक दुर्घटनाएं मृतक की गलती से होती हैं। आमतौर पर हेलमेट लगाए होने से बाइक सवार बच जाता है। इसके अलावा तेज रफ्तार वाहन चलाने अथवा शराब के नशे में वाहन चलाने से अधिसंख्य लोगों की मौतें होती हैं। उन्होंने सड़क पर वाहन चलाने के नियमों की जानकारी दी। साथ बच्चों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। यातायात पुलिस प्रभारी शशिकांत और विद्यालय प्रबंधक पुनीत मेहरा और प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने भी बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही अपने परिजनों से हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed