फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not pay attention to the rumor, must get the vaccine done

अफवाह पर न दे ध्यान, वैक्सीन अवश्य लगवाएं

Tue, 11 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Do not pay attention to the rumor, must get the vaccine done
ज्ञानपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ मारयालैंड अमेरिका में वायरोलॉजिस्ट डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने कोरोना की दूसरी लहर में वैक्सीनेशन और बचाव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत में वाइरस का ट्रांसमिशन बहुत ही तेजी से बढ़ा है। अभी जरूरत है की इस पर रोक लगाई जाए। इसलिए सभी को चाहिए कि वैक्सीन लगवाकर शरीर का प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। वैक्सीनेशन को लेकर उठ रहे अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वैक्सीनेशन और बचाव की कोरोना वायरस से बचने का मुख्य साधन है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को अमर उजाला से बात कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। मूल रूप से भदोही निवासी गौरव एक दशक से अमेरिका के उक्त संस्थान में रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन कर ही कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है। कहा कि कुछ लोग कहते हैं वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित हो गए। वैक्सीनेशन के बाद भी लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन संक्रमण का असर कम रहेगा। जिससे मौत से बचा जा सकता है। आम भाषा में वैक्सीन कार में लगेसीटबेल्ट की तरह काम करता है, जो आपको ऐक्सिडेंट के होने के बाद मौत से बचाता है। जो भी वैक्सीन भारत में आपको लगाई जा रही हैं, वही सबसे अच्छी है। बिना डॉक्टरी सलाह के सोशल मीडिया में प्रचारित दवाइयों को ना लें, ऐसा करना ख़तरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed