फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not maintain confusion, corona vaccine does not harm

न पालें भ्रम, कोरोना टीका नहीं पहुंचता नुकसान

Sun, 27 Jun 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Do not maintain confusion, corona vaccine does not harm
कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए शासन- प्रशासन की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में अभी ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है। कोरोना रोधी टीका लेने में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की उदासीनता प्रशासनिक समेत समाज के लिए बड़ी समस्या बन रही है। कोरोना एक व्यक्ति से अनेक में पहुंचता है। जब तक हर व्यक्ति सुरक्षित नहीं होगा तब कोरोना पर काबू नहीं पाया जा सकता। लिहाजा टीका को लेकर फैले भ्रम को मिटाने और लोगों को जागरूक करने को लेकर प्रशासनिक महकता और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गंभीर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। गांवों में सक्रिय समितियों संग प्रधान, लेखपाल, आंगनबाड़ी का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीका लेने से कोई नुकसान नहीं है। टीका लेने के बाद किसी-किसी को बुखार आ सकता है। यह सामान्य बात है। कोरोना से बचाव के लिए टीका ही एकमात्र उपाय है। हर आदमी टीका लेकर अपने और अपने परिवार को कोरोना से बचाएं। सुरियावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक ने बताया है कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भ्रम व अफवाह ना पड़े। खुद के साथ अपने परिवार और रिश्तेदारों को टीका जरूर दिलवाएं। यही टीका हमें कोरोना से बचाता है। यह टीका संक्रमण से लड़ने में पूर्ण रूप से सक्षम है। इससे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed