फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM's all-round performance in friendly cricket

Bhadohi News: मैत्री क्रिकेट में डीएम का हरफनमौला प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
DM's all-round performance in friendly cricket
भदोही। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में रविवार को डीएम और स्टेडियम एकादश के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में डीएम गौरांग राठी की हरफनमौला खेल की बदौलत डीएम एकादश ने स्टेडियम एकादश को हरा दिया। मैच में डीएम ने पहले गेंद और बाद से बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत के सूत्रधार बने। टाॅस जीतकर स्टेडियम एकादश के कप्तान एसडीएम भदोही शिव प्रकाश यादव ने पहले बल्लेबाजी का निर्णया लिया। निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 111 रन बनाए। एसडीएम ने 36 रन, खालिद अंसारी ने 16 रन तथा प्रमोद पाण्डेय ने 12 रन बनाए। डीएम के नेतृत्व वाली एकादश ने चुस्त-दुरुस्त फील्डिंग के अलावा कसी गेंदबाजी की। डीएम गौरांग राठी ने 3 विकेट जबकि हिमेश उपाध्याय और विशाल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी डीएम एकादश ने 18 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। डीएम ने 44 रन बनाए, जबकि इमामुद्दीन 15 रन, प्रदीप 12 रन और विशाल ने 15 रन बनाए। एसडीएम एकादश के लिए खालिद अंसारी ने तीन, शिवाकांत और एसडीएम ने 2-2 विकेट लिए। मैच समाप्ति के बाद डीएम ने स्टेडियम एकादश के खिलाडी विनीत पाल को अपनी ओर से बल्ला भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed