फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM reprimanded CDPO Bhadohi for negligence

Bhadohi News: लापरवाही में सीडीपीओ भदोही को डीएम ने लगाई फटकार

Tue, 23 May 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded CDPO Bhadohi for negligence
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पोषण मिशन की समीक्षा की। इसमें डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्रों को राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर सीडीपीओ को फटकार लगाई। लापरवाह बरतने पर आंगनबाड़ी, मुख्य सेविका और सहायिकाओं को सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पोषण ट्रैक्टर पर सही फीडिंग करने का निर्देश दिया। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेजने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने डीपीओ को निर्देशित किया कि जिन गावों में में 3-4 बच्चें एनआरसी कटेगरी में है। उन गांव के प्रधानों को पत्र लिखकर एनआरसी में भेजने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। टेक होम राशन वितरण लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। सीडीपीओ को सुधार करने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रस्तावित तीन आंगनबाड़ी केंद्र की राह अड़चनों के बारे में डीपीओ से जानकारी ली। जच्चा-बच्चा के पोषण से जुड़े कार्यो में शिथिलता बरतने पर सीडीपीओ को चेताया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने हर महीने बैठक कर कार्यो में की समीक्षा करने का निर्देश दिया। आईसीडीएस के तहत पोषण सहित अन्य कार्यो में शिथिलता बरतने पर मुख्य सेविका को 10 दिन में कार्यवृत्ति में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed