फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM ordered to issue clarification to Meidhi CHC in-charge

Bhadohi News: डीएम ने दिया मैढ़ी सीएचसी प्रभारी को स्पष्टीकरण जारी करने आदेश

Tue, 23 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM ordered to issue clarification to Meidhi CHC in-charge
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में शिथिलता बरतने पर डीएम निखिल टीकाकराम फुंडे ने सीएमओ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैढ़ी के प्रभारी अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।बैठक के दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सकलडीहा और नियामताबाद में जननी सुरक्षा योजना का मानिटरिंग बेहतर ढंग से करें। कहा कि कहीं भी जेएसवाई के लाभार्थियों की भुगतान पेंडिंग न रहे, प्रसव के दौरान माताओं को निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराएं, परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही न करें, टीबी मरीजों को चिन्हित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य करें, जिन स्वास्थ्य केंद्रों को अधिकारियों ने गोद लिया है, वहां के मरीजों से जाकर मिलें, घर-घर जाकर शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनवाएं, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों को चिन्हित करें। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सकों और ड्राइवरों की सप्ताह में एक बार बैठक करें। मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन

रिपोर्ट--अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed