फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM got angry on AR Quarterative due to less recovery

वसूली कम होने से एआर क्वापरेटिव पर नाराज हुईं डीएम

Tue, 07 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
DM got angry on AR Quarterative due to less recovery
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागों के कार्यों को बारीकी से देखा। राजस्व वसूली कम होने पर एआर कोआपरेटिव पर वह नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में बदलाव लाने का निर्देश दिया। एलडीएम से कहा कि मनचाहे ऋण स्वीकृत कराने वालों को चिन्हित कर एफआईआर कराएं। कुछ विभागों के अधिकारी अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे तो उन्हें नसीहत दीं। कहा कि फर्जी आंकड़ेबाजी नहीं चलेगी। सही आंकड़ा प्रस्तुत करें और तैयारी करके बैठक में आएं। डीएम ने कहा कि कार्यशैली में बदलाव लाएं और जनहित के कार्यों को समय से पूरा कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एआर-कोआपरेटिव से राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जताई। एलडीएम को निर्देश दिया कि बैकों में मनचाहें लोगो को ऋण स्वीकृत कराने वाले बिचौलियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराएं। श्रम विभाग के अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों का पंजीकरण कराकर उन्हें लाभान्वित करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास शहरी और ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण/शहरी, पेंशन की समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, जिला अर्थसंख्या अधिकारी संतोष कुमार, उप कृषि निदेशक अरविंद सिंह, महेंद्र यादव, हरेंद्र पताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed