फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM got angry after seeing dirty bedsheets in emergency ward

इमरजेंसी वार्ड में गंदे बेडशीट को देखकर नाराज हुईं डीएम

Mon, 10 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing dirty bedsheets in emergency ward
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को ज्ञानपुर स्थिति महाराज चेत सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं विधानसभा निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यहां लगाए जा रहे बूस्टर डोज का भी जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज पेट दर्द से पीड़ित राजू, डायरिया पीड़ित शीला देवी, आदित्य पांडेय से उनका हाल जानने के बाद अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में गंदे बेड शीट एवं कम विद्युत प्रकाश होने पर इमरजेंसी वार्ड अटेडेंट डॉ. रंजन सिंह को तत्काल व्यवस्था में सुधार के लिए कहा। पोषण पुनर्वास केंद्र में आईं सुरियावां ब्लॉक के बडियावां गांव निवासी निर्मला देवी को उनके बच्चे के बेहतर पोषण के लिए आवश्यक खुराक को समझाते हुए उनकी काउंसिलिंग भी की। पोषण पुनर्वास केंद्र में मौके पर पोषण के लिए चार बच्चे भर्ती मिले। बच्चों की माताएं मीना पांडेय, रेनू पांडेय, रिंकी एवं अन्य से बात करते हुए उनके बच्चों की बीमारी, कुपोषण एवं खान-पान के बारे में कुशल क्षेम पूछा। मौके पर मौजूद न्यूट्रिशियन अंजना यादव से बच्चों को दी जाने वाली आहार के मीनू चार्ट एवं रिपोर्ट कार्ड भी अवलोकन किया। अस्पताल में उपस्थिति पंजिका देखकर कुछ चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर सीएमएस को कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed