फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM expressed displeasure over the slow pace of making Ayushman card

Bhadohi News: डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Fri, 28 Jul 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow pace of making Ayushman card
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सीएमओ को फटकार लगाते हुए इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरपतहां स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिया। उन्होंने ई-कवच पोर्टल पर धीमी से गति से फीड हो रहे सैम बच्चों के डाटा को लेकर भी नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी ने वित्तीय समीक्षा, क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, दवाओं की उपलब्धता, नेशनल एंबुलेंस सेवा, आरबीएसके, परिवार कल्याण, राष्ट्रपति अंधता कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर कार्यक्रम, स्वास्थ्य पोषण दिवस, ई कवच, आशा भुगतान, आदि सहित बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपने कार्यों को जिम्मेदारी से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान समय से किए जाने का निर्देश देते हुए परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी यशंवत कुमार ने कहा कि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं में से 5 से 10 फीसदी महिलाओं में उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था हाई रिस्क प्रेगनेंसी होने की संभावना रहती है। जिसका समय पर चिन्हित कर उपचार एवं नियमित फॉलोअप तथा संस्थागत प्रसव कराएं जाए। सीएमओ डॉ. एस के चक ने बताया कि स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 45 करोड़ 20 लाख 35 हजार 166 रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है l जनपद में किराए हेतु 6 माह का रुपया 25000 प्रति माह की दर से रुपया 15 लाख एवं दवा हेतु 83000 की धनराशि आवंटित की गई है, जो नियमानुसार खर्च करने हेतु अनुमोदन अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed