फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM appeared in the role of teacher in Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में नजर आईं डीएम

Tue, 19 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM appeared in the role of teacher in Kendriya Vidyalaya
ज्ञानपुर। एक परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सागररायपुर में सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। छात्र-छात्राओं से उन्होंने कई प्रश्न पूछ पठन पाठन के स्तर को परखा। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति के साथ बैठक की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज के कार्यालय कक्ष, लाइब्रेरी, रसोई घर और अभिलेखों की जांच की। लाइब्रेरी कक्ष में जाकर कक्षा सात की छात्रा प्राची यादव, तनु मिश्रा, आशुतोष बिंद, इशु मौर्य आदि छात्रों से शिक्षिका प्रीति त्यागी के बताए बुक कैटलॉग, स्पाइन, बुक जैकेट आदि के बारे में सवाल-जवाब किए। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ के छात्रों को पढ़ाए जा रहे विषय ‘फ्रांसिसी क्रान्ति’ के बारे में पूछा। रसोई घर की जांच के दौरान आज आहार मीनू के अनुसार बनी रोटी, सब्जी, दाल, को चखते हुए भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया। प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि कक्षा छठवीं से आठवीं के कुल 25 छात्रों के लिए भोजन तैयार किया गया। मौसमी फल में केला वितरित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने जिलाधिकारी सहित सभी सदस्यों को विद्यालय का संक्षिप्त परिचय देते हुए विद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। प्राचार्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय वर्तमान में अस्थायी रूप से मॉल स्कूल सागररायपुर में कक्षा एक से कक्षा आठ तक संचालित हो रहा है। केंद्रीय विद्यालय के लिए आवंटित पांच एकड़ भूमि जो कि पिपरिस में स्थित है का सर्वे हो चुका है। डीएम ने प्रबंध समिति को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं का मेडिकल परीक्षण सत्र में कम से कम दो बार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed