{"_id":"6723811f4428ed6ca00ab99c","slug":"diwali-s-happiness-was-eclipsed-old-man-got-injured-after-falling-on-the-bridge-died-during-treatment-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: दीवाली की खुशियों पर लगा ग्रहण, पुल पर गिरकर घायल हुआ वृद्ध, ईलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: दीवाली की खुशियों पर लगा ग्रहण, पुल पर गिरकर घायल हुआ वृद्ध, ईलाज के दौरान मौत
Thu, 31 Oct 2024 06:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 31 Oct 2024 06:37 PM IST
सार
पुल पर गिरकर घायल हुए वृद्ध की ईलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोरवा पुल से गिरकर नरेंद्र दुबे घायल हो गए थे। उनका ईलाज वाराणसी में चल रहा था। दीपावली के दिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के चोरी थाना क्षेत्र के मोरवा पुल पर गिरकर घायल हुए वृद्ध की वाराणसी में ईलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मृतक के घर पर जानकारी मिलते ही शोक व्यक्त करने वालो की भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
मानिकपुर निवासी नरेंद्र दुबे (65) 23 अक्टूबर की रात भदोही से घर लौट रहे थे। जैसे ही मोटरसाइकिल से मोरवा पुल से नीचे की तरफ बढ़े मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजन उन्हें भदोही के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। गुरुवार को तड़के इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन