फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District ranked 70th among dairy cooperatives; received a 'D' grade on the dashboard

Bhadohi News: दुग्ध समितियों की रैंकिंग में जिला 70वें स्थान पर, डैशबोर्ड पर मिला डी ग्रेड

Thu, 15 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
District ranked 70th among dairy cooperatives; received a 'D' grade on the dashboard
गाजीपुर। ग्रामीण आजीविका और दुग्ध उत्पादकों को सहकारी समितियों से जोड़ने की योजना के प्रदर्शन में जिले की स्थिति मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर निराशाजनक दर्ज की गई है। सितंबर 2026 की जिला अनुश्रवण पुस्तिका के अनुसार, दुग्ध विकास विभाग की सहकारी दुग्ध समितियां योजना में जिले को 10 में शून्य अंक और डी ग्रेड मिला है। प्रदेश के 72 जिलों में गाजीपुर 70वें स्थान पर है। हालांकि, विभाग ने रैंकिंग से जुड़े आंकड़ों में तकनीकी खामी होने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 179 सहकारी दुग्ध समितियां पंजीकृत हैं। इसके बावजूद नई समितियों के गठन और पुरानी समितियों के पुनर्गठन से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों के प्रदर्शन में कमी दर्ज की गई है। ऐसे में दुग्ध उत्पादकों को सहकारी समितियों के माध्यम से बेहतर लाभ दिलाने की योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चंदौली और गाजीपुर दोनों जिलों का लक्ष्य एक समान था। पांच समितियों के गठन पर चंदौली का प्रदर्शन 100 प्रतिशत दिखाया गया है, जबकि उसी आधार पर गाजीपुर का प्रदर्शन 83 प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने इसे तकनीकी खामी बताते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed