{"_id":"609194548ebc3ebcff3a24f9","slug":"district-panchayat-candidates-demonstrated-at-the-counting-center-bhadohi-news-vns5880134155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्र पर जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्र पर जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लालानगर (भदोही)। ज्ञानपुर ब्लॉक के मतगणना केंद्र गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज में मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 15 के प्रत्याशियों ने प्रदर्शन कर निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जीत-हार होने के बाद भी न परिणाम की घोषणा की जा सकी न प्रमाणपत्र देने के लिए बुलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थनापत्र भेजकर गुहार लगाई।
निर्वाचन अधिकारी को दिए पत्र में कहा कि प्रत्याशियों को मिले मत में उलटफेर कर अपने नजदीकी लोगों को जीताने का प्रयास किया जाना लोकतंत्र का हनन है। वार्ड की पुर्नमतगणना कर निष्पक्ष परिणाम की घोषणा नहीं की गई तो प्रत्याशी चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। इसी तरह भिदिउरा वार्ड संख्या सात से बीडीसी प्रत्याशी कंचन देवी और वार्ड आठ श्रीपुर-भिदिउरा की प्रत्याशी गीता देवी ने ने आरोप लगाया कि जीत के बाद भी प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सका। प्रमाणपत्र के नाम पर दोनों महिलाओं को पूरी रात बैठाए रखा।
जबकि जोनल मजि स्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर चंद्रशेखर से हुई शिकायत का कोई असर आरओ/एआरओ पर नहीं पड़ा। तीन दिन तक चली मतगणना में जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी पर कार्रवाई कराकर प्रमाणपत्र दिलाने और जिला पंचायत के वार्ड 15 की पुर्नमतगणना नहीं कराई जा सकी तो न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए प्रत्याशी विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुशील कुमार बिंद, आशीष यादव, सूर्यबलि बिंद, मुरारी श्याम, रामरति पाल, मो.अफजाल आदि रहे।