फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District officials said the district judge oath again

जिला जज ने डिस्ट्रिक्ट बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Thu, 22 Jan 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Thu, 22 Jan 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
District officials said the district judge oath again
 सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज अनिरुद्ध कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण करते ही बार सभागार कार्यक्रम में मौजूद लोगों की तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला जज अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच दोनों ही वादकारियों के  हित के लिए होती हैं। इसलिए  यह बात सदैव ध्यान में रखना चाहिए  कि वादकारी का हित कभी भी प्रभावित न हो। समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, महामंत्री सुशील चौबे, कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने पद की गरिमा के  अनुरूप कार्य करने का अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया। इसके साथ ही वादकारियों        और अधिवक्ताओं के  हित के   लिए  सदैव तत्पर रहने का         भी  आश्वासन दिया। डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के स्वागत में काव्य पाठ किया। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजाराम    शुक्ला और संचालन स्वामीनाथ मिश्र ने किया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि अरुण त्रिपाठी के  अलावा रामजीत पांडेय, हृदयनाथ तिवारी, कृष्ण कुमार मालवीय, सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed